जी7 समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने फोन कर दिया आमंत्रण

PM Modi 2025 05 09T085045.284

New Delhi: कनाडा में होने जा रहे 51वें वार्षिक G7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण स्वयं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक फोन कॉल के जरिए दिया। पीएम मोदी ने इस निमंत्रण को तुरंत स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की।

पीएम मोदी का प्रतिक्रिया और साझा दृष्टिकोण

एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानैस्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।” उन्होंने आगे कहा कि भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं जो आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर साथ मिलकर काम करेंगे।

कनाडा के कनानैस्किस में होगा आयोजन

G7 का यह शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2025 तक कनाडा के अल्बर्टा स्थित कनानैस्किस में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन G7 की स्वर्ण जयंती का प्रतीक है और इस बार के सम्मेलन को खास माना जा रहा है।

सम्मेलन के प्रमुख मुद्दे और भागीदार देश

G7 सम्मेलन दुनिया की सात सबसे उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की वार्षिक बैठक है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ भी चर्चाओं में हिस्सा लेता है। सम्मेलन में विश्व शांति, सुरक्षा, वैश्विक आर्थिक मजबूती और डिजिटल तकनीकी बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *