PM मोदी ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की बातें

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था। हमने पहले दिन से ही कहा था कि हमारी कार्रवाई कोई उग्र कार्रवाई नहीं थी। दुनिया के किसी भी नेता ने हमसे ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा था।

कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान का भाषा बोलने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन जवानों के पराक्रम को मुख्य विपक्षी दल का समर्थन नहीं मिला।

पाकिस्तान के कई एयरबेस को पहुंचा नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया है कि परमाणु ब्लैकमेलिंग अब काम नहीं आएगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है और आज तक उनके कई एयरबेस आईसीयू में हैं।

पीएम मोदी ने दिया बहस का जवाब

लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो दिवसीय चर्चा के अंतिम दिन यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए देश की जनता का धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले का उद्देश्य भारत में दंगे भड़काना था और देश की एकता ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *