संभल जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बता दे कि यहां एक बड़ा सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें आठ लोगों की जान चली गई। मामला मेरठ-बदायूं का हैं, जहां रोड पर शुक्रवार की शाम बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। बता दे की सभी लोग शादी के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। सभी गाड़ी वापस निकल चुकी थी। और पीछे से दूल्हे की गाड़ी निकली, जिसमें कुल 10 लोग सवार थे।इस हादसे में दूल्हे सूरज पाल समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन, मामा और रिश्तेदार भी शामिल हैं। शादी के बाद सभी गाड़ियां वापस रवाना हो रही थी जिसमें दूल्हे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस घटना में आठ लोगों की जान चली गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
घटना की सूचना मिलते ही संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा घटनास्थल पहुंचे। बोलेरो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत करके गाड़ी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को बताया गया है। स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
इस घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1