स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगो में दिखा उत्साह, कई जगहों पर निकालो गई तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra

आज़ादी की वर्षगाँठ से पहले पूरे भारत में देशभक्ति का माहौल है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर शहर और गली में तिरंगा लहरा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। दिल्ली में भारत मंडपम से विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें कई नेताओं ने हिस्सा लिया। श्रीनगर की डल लेक में तिरंगा यात्रा निकली, जहाँ शिकारा और देशभक्ति के नारों से घाटी गूंज उठी। डल लेक के किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने हिस्सा लिया।

9 अगस्त से शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

गौरतलब हो, स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जारी है और अब वह घड़ी भी नजदीक है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान के तहत एक विशेष आयोजन किया जाना है। इससे पहले देश भर में करीब सप्ताह भर के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शर्मा जी का बयान

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई। उन्होंने कहा,कि मोदी सरकार ने हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार देकर जनभागीदारी को नई ऊंचाई दी है। यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गर्व का संदेश देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने वाले उत्साही कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *