देशभर में इंडिगो की 560 उड़ानें मंगलवार को रद्द रहीं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने बताया कि इंडिगो को आदेश दिया गया है कि वो उड़ानों में दस फीसदी की कटौती करे। सूत्रों ने बताया कि छह महानगरीय एयरपोर्ट से 422 उड़ाने रद्द रहीं। लगातार आठ दिन से जारी संकट के कारण यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि किसी भी एयरलाइन को यात्रियों के लिए परेशानियां खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इंडिगो का आया बयान
इंडिगो ने बयान में कहा है कि नेटवर्क में सुधार हो रहा है. मंगलवार को 1800 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट हुईं और बुधवार तक संख्या 1900 के पास होगी. कंपनी के मुताबिक 138 सभी स्टेशन पर उड़ानें बहाल हो चुकी हैं और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी नॉर्मल स्तर पर वापस आ गया है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू का बयान
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय इंडिगो के सभी रूट्स को कम करना आवश्यक समझती है। इससे ऑपरेशन्स को स्टेबल करने में मदद मिलेगी और कैंसिलेशन कम होंगे। 10% की कटौती का ऑर्डर दिया गया है। इसका पालन करते हुए, इंडिगो पहले की तरह अपने सभी डेस्टिनेशन्स को कवर करती रहेगी। इंडिगो को सरकार के सभी निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बिना किसी छूट के किराए की लिमिट और पैसेंजर की सुविधा के उपाय शामिल हैं।
एलबर्स ने जारी किया वीडियो संदेश
एलबर्स ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सोमवार को कंपनी ने 1800 उड़ानों का परिचालन किया। मंगलवार को भी इतनी ही उड़ानों का लक्ष्य है। उन्होंने बताया की वेबसाइट पर जो उड़ाने दिख रही हैं वे सभी अपने गंतव्यों के लिए समय पर निकल रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को मंगलवार शाम सात बजे तक 8500 बैगेज लौटा दिए जाएंगे। यात्रियों का पूरा ख्याल सीईओ ने कहा कि हाल के दिनों में यात्रियों को जो परेशानी हुई उसके लिए कंपनी को खेद है। हम सभी यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इंडिगो की पूरी टीम यात्रियों की सहूलियत के लिए पूरा ख्याल रख रही है। कंपनी की कोशिश है कि लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसके लिए टीम हर संभव कोशिश में जुटी है। इंडिगो की टीम यात्रियों के संपर्क में है और निरंतर व्यवस्था को सुधारने का काम जारी है। कंपनी सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और दिशा- निर्देशों का पालन किया जा रहा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1