देश में पिछले कई महीनो से वोट चोरी और बिहार के SIR का मुद्द तुल पड़ा हुआ है। अब इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा शुरू की है। बिहार की राजधानी पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम के दौरान जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव को एक बार फिर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई।कार्यक्रम के दौरान जब तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद थे, उस समय पप्पू यादव को वहां चढ़ने नहीं दिया गया। मजबूरन उन्होंने मंच से दूर सड़क किनारे अपनी कुर्सी लगाकर समर्थकों के बीच बैठना पसंद किया। तेजस्वी यादव जब भाषण दे रहे थे, तब पप्पू यादव नीचे आम कार्यकर्ताओं की तरह बैठे नजर आए। तस्वीरों में वह सिर पर हाथ रखे हुए कुछ उदास से दिखाई दिए।
राहुल गांधी की गाड़ी में चढ़ने से रोका गया
इससे पहले भी पप्पू यादव को अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ा। जब राहुल गांधी का काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा था, उस दौरान वह पीछे चल रही बड़ी गाड़ी में चढ़ना चाहते थे। इस गाड़ी में इंडिया गठबंधन के कई नेता और विधायक पहले से मौजूद थे। गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश के दौरान राहुल गांधी की टीम की एक महिला कार्यकर्ता ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला ने उन्हें सख्त लहजे में कहा कि “आपको इस गाड़ी में नहीं जाना है।” आखिरकार पप्पू यादव को गाड़ी से उतरना पड़ा और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
यात्रा से दूरी बनाए रखे गए पप्पू यादव
बताया जा रहा है कि वोटर अधिकार यात्रा में भी पप्पू यादव को औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया। इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन के कई प्रमुख नेता लगातार भाग लेते रहे, मगर पप्पू यादव को किनारे रखा गया। इससे उनके समर्थकों में नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा चलाई गई यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य बिहार में तैयार एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट में हुई गड़बड़ियों को उजागर करना था। चुनाव आयोग की सूची में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे। इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने और प्रभावित लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया। रविवार को पटना में इसका समापन हुआ।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1