CM पद के लिए नीतीश कुमार ने लिया शपथ, समारोह में कई नेता रहे मौजूद

Nitish Kumar 5

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

पीएम समेत कई नेता रहे मौजूद

समारोह को खास बनाने के लिए इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, मोहन चरण मांझी और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. यह शपथ ग्रहण आने वाले दिनों में बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेगा.

नीतीश के बेटे ने किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राज्य की जनता को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और महिलाओं के “विशेष योगदान” को सराहा, लेकिन अपने राजनीतिक पदार्पण पर सवालों से बचते रहे। निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद और शुभकामनाएं। मैं दिल से आभार और बधाई व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने काम किया, जिस तरह महिलाओं ने मतदान किया, उनका विशेष योगदान, यह बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

अटल सरकार में नीतीश रहे थे रेल मंत्री

1995 के बाद नीतीश कुमार ने केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वह कुल 6 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए, जिनमें 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, और 2004 के निर्वाचन वर्ष शामिल हैं। 1989 से 2004 तक, उन्होंने केंद्र में सक्रिय रूप से कार्य किया और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में महत्वपूर्ण पद संभाले, जिनमें कृषि मंत्री और रेल मंत्री के पद प्रमुख हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *