नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

nitish Kumar 3

एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद बुधवार शाम नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री के राजभवन आने पर सबसे पहले तो राज्यपाल ने उन्हें चुनाव जीतने और विधायक दल के नेता बनने की बधाई दी. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को मंजूर कर लिया.

नीतीश कुमार को चुना गया विधायक दल का नेता

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। फिर राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे देश में उत्साह है। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होना निर्धारित है। इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी की जा रही है। इस समारोह में आम से खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है।

10वीं बार लेंगे शपथ

नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलते ही 7 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटे, यहीं से ‘गुड गवर्नेंस’ का उनका ब्रांड मजबूत हुआ।

बार-बार बदली पार्टी

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया और महागठबंधन सरकार बनाई। इस सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया, लेकिन 2017 में एक बार फिर महागठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो गए और छठवीं बार मुख्यमंत्री बने।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *