दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनने और उनका समाधान करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने का फैसला लिया है। जल्द ही ‘दिल्ली मित्र’ नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इस ऐप का सुझाव आम लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दिया था, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। अभिषेक के शुरू होने के बाद आम नागरिकों की मुश्किलें और काम हो जाएगी। वे इस ऐप के जरिए अपनी समस्याओं और अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इस डिजिटल ऐप के जरिए सरकार और प्रशासन तुरंत और सीधे जनता की शिकायतों को सुन सकेंगे।
बाढ़ पर सीएम का बयान
देशभर में मानसून का दौर जारी है। तो वहीं कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।खासकर बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। हाल ही में उत्तराखंड में बादल फटने के कारण भयानक तबाही आई जिसने न जाने कितने घर को उधर कर रख दिया। उसके अलावा देश के कोने-कोने में बारिश के कारण स्थिति बेहद खराब है। आपको बता दे की इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि शहर में बाढ़ की कोई गंभीर स्थिति नहीं है और अगले एक-दो दिनों में पानी का स्तर नीचे आ जाएगा। सीएम गुप्ता ने यमुना बाजार और आसपास के निचले इलाकों का दौरा किया, जहां घरों और गलियों में पानी भर गया है।
राहत और मदद की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्हें पास के स्कूलों में बने राहत शिविरों में जाने की अपील की। इन शिविरों में भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन इलाकों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है, वहां सौर ऊर्जा से चलने वाली फ्लडलाइट्स लगाई जा रही हैं, ताकि रात के समय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो निकासी स्तर 206 मीटर से थोड़ा कम है। सोमवार दोपहर यह 205.55 मीटर था और उस समय खतरे का निशान 205.33 मीटर पार हो चुका था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी लगातार आगे की ओर बह रहा है और रुका नहीं है, इसलिए स्थिति जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है।रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के लिए किसी भी बड़े बाढ़ संकट की आशंका नहीं है। उनका कहना है कि जलभराव फिलहाल सिर्फ निचले इलाकों और बाढ़ मैदानों तक सीमित है, जबकि बाकी शहर पूरी तरह सुरक्षित है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1