1 July से नए नियम होंगे लागू, देश मे होंगे कुछ बड़े बदलाव

ATM

1 जुलाई से होंगे कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट, ऑनलाइन वॉलेट ट्रांजैक्शन और पैन कार्ड जैसे जरूरी कामों के नियम अब बदल रहे हैं। दूसरी ओर, रेलवे भी एक जुलाई से नया किराया लागू करने कर रही है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ढीली होने वाली है। इसके अलावा LPG सिलेंडर के दाम भी 1 जुलाई को अपडेट हो सकते हैं। पेश है इन तमाम बदलावों की जानकारी।

पैन-आधार लिंक करना होगा जरूरी

अब आधार कार्ड के बिना नया पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपके पास पहले से पैन और आधार दोनों हैं, तो इन्हें लिंक करना भी जरूरी है। इसके लिए 31 दिसंबर, 2025 तक का समय दिया गया है। समय पर लिंक न कराने पर जुर्माना या पैन कार्ड अमान्य हो सकता है।

रेलवे टिकट होगी बढ़ोतरी

रेलवे की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका मिला है। रेलवे विभाग ने नॉन एसी और एसी क्लास दोनों के ही टिकट प्राइस को बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे ने स्लीपर से लेकर एसी क्लास के कोच की टिकट की कीमत बढ़ा दी है। नॉन एसी के एक पैसा और एसी क्लास के दो पैसा बढ़ा दिए गए हैं।

क्रेडिट कार्ड और वॉलेट पर लगेगा नया चार्ज

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वालों के लिए कुछ नए चार्ज लागू किए हैं। अब अगर आप ड्रीम 11, एमपीएल या रमी कल्चर जैसे गेमिंग ऐप्स पर महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं, तो एक फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यही शुल्क पेटीएम, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज जैसे वॉलेट्स में 10,000 रुपये से ज्यादा लोड करने पर भी लगेगा। इसके अलावा, अगर यूटिलिटी का पेमेंट 50,000 रुपये से ज्यादा हुआ, तो वहां भी यह अतिरिक्त शुल्क लगेगा। वहीं, ईंधन पर महीने में 15,000 रुपये से अधिक खर्च करने पर भी एक फीसदी का शुल्क देना होगा।

ICICI ATM से कैश निकलने में होगी महंगाई

अगर आप कैश निकालने के लिए ICICI एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको ये महंगा पड़ सकता है। 1 जुलाई से ICICI ATM से कैश अगर लिमिट से ज्यादा निकाला जाए, तो आपको 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा। इस एटीएम में आपको 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलेंगे, जिसका मतलब है कि इसमें कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि मेट्रो शहरों में ये लिमिट 3 ट्रांजैक्शन की है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *