दिल्ली में नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3400 गड्ढों की मरम्मत का लक्ष्य

Delhi News

राजधानी दिल्ली में सड़क सुधार को लेकर एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत हुई है। राजधानी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए आज एक ही दिन में 3400 से ज्यादा गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान की निगरानी खुद दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तमाम संबंधित अधिकारी और विभागीय कर्मचारी सड़कों पर सक्रिय हैं और तेजी से काम को अंजाम दे रहे हैं।

विधायक कर रहे इलाके में निगरानी, लक्ष्य शाम तक पूरा करने का दावा

प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद हैं और मरम्मत कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज शाम तक निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल अस्थायी समाधान पर ही नहीं, बल्कि स्थायी सुधार की दिशा में भी काम चल रहा है। फिलहाल जहां-जहां गड्ढे भरे जा रहे हैं, वहां यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही राजधानी में नई सड़कों के निर्माण का कार्य भी जारी है और आने वाले समय में कई स्थानों पर नई सड़कें बिछाई जाएंगी।

लोकतंत्र सेनानियों के लिए भी सक्रिय है सरकार

प्रवेश वर्मा ने यह भी बताया कि उनकी सरकार उन लोकतंत्र सेनानियों की जरूरतों का भी ध्यान रख रही है, जिन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। अधिकारी उनके घर जाकर संवाद कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें किस प्रकार की सहायता की जरूरत है। सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय है ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

AAP पर तीखा तंज, बताया ‘ढोंग’

आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि आज दिल्ली की जनता जान चुकी है कि AAP क्या कर रही है। चार महीने पहले दिल्लीवासियों ने अपना फैसला सुना दिया था। उन्होंने AAP की गतिविधियों को ‘ढोंग’ बताते हुए कहा कि जो दिखावा किया जा रहा है, वह जनता से छिपा नहीं है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *