New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों को आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा निर्णय बताया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म्स पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि समय पर बदलाव के बिना भारत वैश्विक परिस्थितियों में अपनी सही जगह हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने याद दिलाया कि 15 अगस्त को लाल किले से उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया था।
नवरात्र से लागू होंगी नई दरें
प्रधानमंत्री ने बताया कि अब जीएसटी को और सरल बना दिया गया है। नई दरें मुख्य रूप से दो ही श्रेणियों में होंगी – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर, सोमवार यानी नवरात्र के पहले दिन से ये नई दरें लागू हो जाएंगी। पीएम मोदी के अनुसार, जीएसटी-2 को नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के रूप में लागू किया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए “सपोर्ट और ग्रोथ का डबल डोज” साबित होगा।
पंचरत्न लाभों पर पीएम का जोर
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को पांच महत्वपूर्ण लाभ मिले हैं। पहला, टैक्स सिस्टम पहले से कहीं अधिक सरल हुआ है। दूसरा, नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा। तीसरा, खपत और विकास को नया बूस्टर मिलेगा। चौथा, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस से निवेश और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। और पाँचवां, विकसित भारत के लिए कोऑपरेटिव फेडरलिज़्म और भी मजबूत होगा।
सुधारों से जुड़ेगा आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी सुधारों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि ये बदलाव अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देंगे और त्योहारों से पहले देशवासियों के लिए “खुशियों का डबल धमाका” लेकर आएंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
