नैशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी जम्मू- कश्मीर का चुनाव

नैशनल कांफ्रेंस

लंबे समय बाद जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे चुनाव में सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ हाथ आजमाने को तैयार हो रही हैं। जिसको लेकर, एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल अभी सीटों को लेकर मंथन कर रहे हैं। सीट बंटवारे के फंसे पेंच को सुलझाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक होने वाली है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त ही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन किया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस पार्टी ने धारा 370 और 135ए को हटाने का विरोध किया था, अब कांग्रेस उसी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है। कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए कि पाकिस्तान प्रेम, सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने तथा आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को समर्थन देना चाहती है। सीएम सैनी सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल में चुनाव कार्यालय का उद्धाटन करने के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

क्या हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार?
अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दस वर्ष हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य किए है। हरियाणा का निर्माण किया है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मौजूद थे।

कांग्रेस ने किया विरोधी पार्टी से गठबंधन
हरियाणा की जनता को राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहिए कि घाटी में उनके बेटे पर पत्थर फेंकने वालों को समर्थन देने वाली पार्टी से गठबंधन करना सही है। कांग्रेस अलग झंडे का समर्थन करती है। हुड्डा हरियाणा में हिसाब मांगते हैं। कांग्रेस की सोच को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार जनता ने मोदी को नेतृत्व दिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes