सांसद पप्पू यादव के बेटे खेलेंगे IPL मैच, जानिए किस टीम में हुए शामिल

MP Pappu Yadav

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सार्थक रंजन को 30 लाख रुपये में खरीदा है। सार्थक रंजन की आईपीएल में एंट्री से उनके पिता पप्पू यादव बेहद खुश हैं। पप्पू यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

सार्थक पहले भी खेल चुके है मैच

सार्थक रंजन दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट में 2 फर्स्ट क्लास, 4 लिस्ट-ए और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सार्थक रंजन के नाम पर 28 रन दर्ज हैं. जहां उनका एवरेज 9.33 रहा. लिस्ट-ए में उनके नाम पर 26.25 की औसत से 105 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने 66 रन बनाए हैं और उनका औसत 13.20 का रहा.

सार्थक लगाएंगे आईपीएल में जोर

पप्पू यादव और रंजीन रंजन के बेटे सार्थक भी लगाएंगे आईपीएल में जोर।
अब तेजस्वी की ही तरह बिहार के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले सार्थक रंजन आईपीएल में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख के आधार मूल्य पर उन्हें खरीदा। सार्थक पहली बार आईपीएल में दिखेंगे और यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *