यूं तो एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई प्रतिष्ठित अवार्ड है लेकिन उनमें से सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड है दादा साहेब फाल्के अवार्ड। यह अवार्ड हर साल देश के गिने चुने कुछ कलाकारों को दिया जाता है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग का परचम लहराया हो। आपको बता दे कि मलयालम सिनेमा के महान अभिनेता और सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 देने की घोषणा की गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है। मंत्रालय ने कहा कि मोहनलाल का अद्भुत अभिनय और उनकी बहुआयामी प्रतिभा ने न सिर्फ मलयालम बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्मी यात्रा ने दशकों से दर्शकों और कलाकारों को प्रेरित किया है। मोहनलाल देश के दिग्गज कलाकारों में से एक भले ही मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बिलॉन्ग करते हैं मगर उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पूरे देश को अपना दीवाना बना रखा है। उन्होंने न जाने कितनी सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अभी भी वह फिल्म में सक्रिय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मोहनलाल उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। मलयालम सिनेमा और रंगमंच में उनका योगदान अतुलनीय है और केरल की सांस्कृतिक विरासत से उनका गहरा नाता है। पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि मोहनलाल ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में होगा सम्मान
यह सम्मान 23 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मोहनलाल को प्रदान किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2022 में यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था।मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल के एलनथुर में हुआ था। उन्होंने 1978 में फिल्म थिरानोत्तम से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1980 में रिलीज हुई मंजिल विरिंजा पूक्कल से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज तक 350 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।मोहनलाल अब तक कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। भारतीय सरकार उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है। एक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी मेहनत, लगन और असाधारण प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1