पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में डिफेंस मॉक ड्रिल कराई। इस दौरान दिल्ली मुंबई सहित कई शहरों में अंधेरा छा गया। मॉकड्रिल के दौरान ब्लैकआउट कर आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया। इस कवायद के जरिए संभावित परिस्थतियों के लिए भारत की तैयारियों का आकलन किया जा रहा है।
244 शहरों में ब्लैकआउट
देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया है। ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग हैं।
इससे पहले, इन 244 शहरों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों को लेकर मॉक ड्रिल हुई। इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए।
दिल्ली के इन इलाकों में बिजली काट दी गई
दिल्ली में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) कार्यालय, सीपी और खान मार्केट में आपातकालीन स्थितियां उत्पन्न कर व्यापक मॉक ड्रिल की गई। अक्षरधाम, मोती नगर और खान मार्केट में भी ब्लैकआउट किया गया।
मॉक ड्रिल का क्या है मकसद?
इस अभ्यास का मकसद है आपातकालीन हालात में तैयारियों को परखना और मजबूत करना। इसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाली सायरन, बंकरों और खाइयों को फिर से तैयार करना, और क्रैश-ब्लैकआउट प्रोटोकॉल की जांच शामिल है। इसके अलावा, निकासी की प्रक्रिया, आश्रय स्थलों की तैयारियां, और संचार व्यवस्था को भी परखा जाएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1