मिथुन चक्रवर्ती का तीखा संदेश,कार्यकर्ताओं से कहा पीछे हटने का वक्त नहीं, पलटवार करना सीखो

Mithun dada

देश के मशहूर दिग्गज कलाकारों में से एक मिथुन चक्रवर्ती जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा ऐसा गर है कि अभी भी वह लोगों के दिलों में अपनी जगह कायम रखे हुए हैं। लोग आज भी उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में न जाने कितने सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बॉलीवुड करियर के साथ-साथ राजनीतिक कैरियर की भी शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था और उसमें लगातार एक्टिव रहे। अब एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती के तरफ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक सूचना सामने आई है।भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिग्गज फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बेहद तीखे और उत्साहवर्धक शब्दों में संबोधित किया। मिथुन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि संघर्ष की स्थिति हो, तो डर कर घर न लौटें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदान में डटे रहकर ही जीत संभव है, पीछे हटकर नहीं।बैठक के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने जोर देते हुए कहा कि कोई भी योद्धा अगर हार से डर जाए तो वह कभी लड़ाई नहीं जीत सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि अगर किसी ने उन पर हमला किया तो सिर्फ सहकर मत लौटो, ज़रूरत हो तो उसी भाषा में जवाब दो। मिथुन ने कहा कि संघर्ष से भागने वाले लोग राजनीति में बदलाव नहीं ला सकते।भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहने की सलाह दी और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को स्थानीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उन्होंने अपने निजी व्हाट्सएप नंबर को भी साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता बेझिझक उनसे सीधे संपर्क करें अगर किसी तरह की परेशानी या शिकायत हो। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी मुद्दे को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

टीएमसी सरकार पर निशाना,

टीएमसी वेस्ट बंगाल की पार्टी है। जय दिन किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आए दिन किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। बता दे कि मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है और पूरे शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें गहराई तक फैली हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को भी जवाब देना चाहिए और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बदलाव की लड़ाई का नेतृत्व करना होगा।इससे एक दिन पहले ही मिथुन ने दावा किया था कि अगर वोटर लिस्ट से फर्जी नामों को हटाया जाए तो टीएमसी को आगामी विधानसभा चुनावों में 70 सीटें भी हासिल नहीं होंगी। उन्होंने चुनावी पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से भी सख्त रुख अपनाने की मांग की।

टीएमसी ने दिया पलटवार,

मिथुन चक्रवर्ती के बयानों पर तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने उनके वक्तव्यों को फिल्मी स्क्रिप्ट बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा और उकसावे वाली राजनीति का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है, जिसे बंगाल की जनता नकार देगी।जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि जो नेता लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हैं, वे लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं। बंगाल की मिट्टी हिंसा नहीं, बल्कि विचार और संघर्ष से बदलाव का पक्षधर है। ऐसे में मिथुन जैसे बड़े चेहरे को जिम्मेदारी और संयम के साथ बयान देने चाहिए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *