भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को बेंगलुरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को लेकर आरसीबी पर निशाना साधा है। आरसीबी ने 17 साल बाद पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसे लेकर स्टेडियम में जश्न मनाया गया था, लेकिन तभी बाहर मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी और भगदड़ मच गई थी।
गौतम गंभीर ने चिंता व्यक्त की
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बेंगलुरु में हुई दुखद भगदड़ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह कभी भी रोड शो के समर्थक नहीं रहे हैं। हेड कोच ने कहा कि अगर हम रोड शो के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। कोलकाता में दो आईपीएल खिताब जीतने वाले समारोहों और भारत के 2007 टी20 विश्व कप जीतने के अभियान का हिस्सा रहे गंभीर ने सभी से ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने और लोगों के इसके लिए तैयार नहीं होने की स्थिति में ऐसे समारोह का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया।
गौतम गंभीर का बयान
उन्होंने आगे कहा, ”भविष्य में, हमें इन रोड शो की योजना बनाते समय थोड़ा और सचेत रहना चाहिए। हम इस तरह के समारोह को स्टेडियम के अंदर आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। प्रशंसक उत्साहित होते हैं, प्रशंसक भावुक होते हैं, लेकिन जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। आप किसी भी समय 11 लोगों को नहीं खो सकते। मेरे लिए, रोड शो नहीं होना चाहिए था।”
मृतकों में शामिल थी महिला
मृतकों में 13 से 35 वर्ष की आयु के युवा पुरुष और महिलाएं शामिल थीं. बोरिंग अस्पताल में छह मौतें, वैदेही अस्पताल में चार और मणिपाल अस्पताल में एक मौत की सूचना मिली. मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कहा इस तरह के खुले रोड शो की कोई आवश्यकता नहीं है. “मैं हमेशा से मानता था कि हमें रोड शो की जरूरत नहीं है. जब मैं खेल रहा था तब भी मैं यही मानता था. 2007 में विश्व कप जीतने के बाद भी मैंने यही कहा था – कि हमें रोड शो नहीं करना चाहिए. जीवन अधिक अहम हैं और मैं भविष्य में भी यही कहता रहूंगा. जब हम इस तरह के आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं कर सकते हैं तो ऐसे इंतजाम करने भी नहीं चाहिए”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1