पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से 30 गज में बना चार मंजिला मकान शनिवार सुबह ढह गया। मकान के मलबे में 14 लोग दब गए। साढे दस घंटे चले ऑपरेशन में सभी को मलबे से निकाला।
मदद को भागे पड़ोसी
सुबह इमारत गिरने की आवाज सुनते ही पड़ोसी मदद को भागे। हादसे वाली बिल्डिंग से तुरंत ही एक मासूम समेत चार लोगों और पड़ोस के एक अन्य मकान से चार और लोगों को निकालकर निजी वाहनों से जब प्रवेश चंद्र अस्पताल भेजा गया। बाद में मासूम समेत चार घायलों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूरे एरिया घेराबंदी की गई
ह्यूमन चेन बनाकर मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर मकान गिरने से पड़ोस के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मलबा हटाने के दौरान उनके भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बेहद सावधानी से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे वाली जगह पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू के काम को देखते हुए पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी की हुई है। हादसे की खबर मिलने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और आप के पूर्व मंत्री गोपाल राय हालात का जायजा लेने पहुंचे।
मासूम में दहशत
स्थानीय लोगों को जहां अब्दुल मतलूब के परिवार का हादसे के शिकार होने का गम था तो वह इस बात का शुक्र भी अदा कर रहे थे कि आंगनबाड़ी के समय इमारत नहीं गिरी। उनका कहना था कि रोजाना यहां 20 से 25 बच्चे पढ़ने के लिए जाते थे। इमारत गिरने के बाद से जहां स्थानीय लोग दुखी दिखे वहीं मासूम भी दहशत में थे।
×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1