पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए मोइत्रा ने आरोप लगाया कि शाह सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि गृह मंत्री सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें अपना सिर प्रधानमंत्री की मेज पर रख देना चाहिए। तो वहीं इससे पहले बिहार में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा वोट चोरी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी विवाद तुम पकड़ रहा है। तो वहीं अमित शाह ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे निंदनीय बताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए कांग्रेस ने जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है वह बेहद ही निंदनीय है।
सीमा सुरक्षा पर केंद्र सरकार को घेरा
नादिया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से यह स्वीकार किया था कि देश में घुसपैठ हो रही है और इसकी वजह से जनसांख्यिकी में बदलाव आ रहा है। इसके बावजूद गृह मंत्री उस भाषण पर तालियां बजाते और मुस्कुराते रहे। मोइत्रा ने सवाल उठाया कि जब देश की सीमाओं पर बीएसएफ मौजूद है, तब भी घुसपैठ कैसे हो रही है और इसकी जिम्मेदारी आखिरकार किसकी है।टीएमसी सांसद ने कहा कि स्थानीय लोग लगातार यह शिकायत कर रहे हैं कि घुसपैठिये न केवल उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय और सरकार दोनों इस स्थिति पर चुप हैं। महुआ ने यह भी कहा कि कभी बांग्लादेश भारत का मित्र राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों ने रिश्तों को तनावपूर्ण बना दिया है।
भाजपा का पलटवार,
महुआ मोइत्रा की टिप्पणी के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने उनके खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने इस बयान को “अत्यंत आपत्तिजनक” करार देते हुए कहा कि यह टिप्पणी न सिर्फ महुआ मोइत्रा की सोच को दर्शाती है बल्कि पूरी टीएमसी की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक रुख है, और यदि नहीं तो पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और अपनी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर भी भाजपा ने महुआ के बयान पर तीखा प्रहार किया। बंगाल भाजपा की ओर से कहा गया कि गृह मंत्री का “सिर काटने” जैसी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक संवाद का अपमान है। पार्टी का कहना है कि यह बयान टीएमसी की हताशा और हिंसक राजनीति की झलक है, जो बंगाल की छवि को खराब कर रही है और राज्य को विकास की राह से पीछे धकेल रही है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1