महाराष्ट्र चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, एक ही चरण में होंगे मतदान

महाराष्ट्र चुनाव

विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को राज्य में चुनाव होगा। मौजूदा समय में महाराष्ट्र विधानसभा की बात करें तो 288 विधानसभा सीटों में सत्तापक्ष यानी महायुति गठबंधन के पास 218 सीटें हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी दल और महायुति गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

20 नवंबर को होंगे चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।चुनाव नतीजे 23 नवंबर नवंबर को आएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने नई दिल्ली में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया। महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए एक साथ ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि मुंबई में वोटिंग को सही रखने और मतदाताओं की शिकायत के बाद पोलिंग स्टेशन और सुविधाओं में सुधार किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्र की अधिकतम दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं होगी।

6.33 करोड़ मतदात चुनेंगे
केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में हाेंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र के 36 जिले हैं। सभी 288 विधानसभा के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 1.85 युवा मतदाता हैं। राज्य में 118600 पोलिंग बूथ होंगे। वोटिंग के लिए पीडब्ल्यूडी और महिला बूथ भी बनाए जाएंगे। पोलिंग लाइन के बीच में कुर्सी या बेंच की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक्जिट पोल पर उठाएं सवाल
हरियाणा चुनाव से जुड़े नतीजों के बारे में बोलते हुए चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि एक्जिट पोल के आंकड़े की वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बन जाती है।

शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया करवाना आयोग की जिम्मेदारी’
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि आयोग इस मामले पर नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर की तरह महाराष्ट्र में भी शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *