केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ा
पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी की ओर से जानकारी दी गई है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया जाएगा. जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए हो जाएगी. साथ ही कोलकाता में दाम 829 रुपए से बढ़कर 879 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए से बढ़कर 853.50 रुपए और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपए से बढ़कर 868.50 रुपए हो जाएंगे. वहीं दूसरी ओर उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है. जो उज्जवला योजना गैस सिलेंडर 500 रुपए मिलता है वो अब 550 रुपए में मिलेगा. नई कीमतें मंगलवार से लागू हो जाएंगी.
आम लोगों को झटका
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा और घर का बजट भी बिगड़ सकता है।
पिछली बार सरकार ने सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम किए थे, वह भी 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर। तब दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपए थी।
5 साल में 45% गैस की कीमत
पिछले कुछ साल में एलपीजी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव किए गए। इससे LPG सिलिंडर की कीमत में 45 प्रतिशत की बढ़त हुई। अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपये थी और जुलाई 2022 तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपये हो गई।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1