कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया लगातार कहते रहे हैं कि वह हाईकमान के निर्देशों का पालन करेंगे। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया नया कीर्तिमान रचने वाले हैं। 7 जनवरी को सिद्धरमैया कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे डी. देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
पांच साल का पूर्ण किया कार्यकाल
सिद्धारमैया उर्स के बाद ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पांच साल का पूर्ण कार्यकाल पूरा किया। सिद्धारमैया का पहला कार्यकाल 13 मई 2013 से 15 मई 2018 तक 1,829 दिनों का रहा। दूसरे कार्यकाल में, 20 मई 2023 से अब तक वह 963 दिन पूरे कर चुके हैं।
सिद्धरमैया का बयान
सिद्धरमैया ने कहा कि जहां देवराज उर्स शासक वर्ग से संबंधित थे, वहीं वह सामाजिक रूप से पिछड़े समुदाय से आते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जनता के आशीर्वाद से मंगलवार को कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का दिवंगत डी. देवराज उर्स का रिकॉर्ड टूट जाएगा। गर्व की बात है कि मैं और देवराज उर्स दोनों मैसूरु से हैं।
सिद्धारमैया अब तक 16 बजट पेश कर चुके हैं
सिद्धारमैया अब तक 16 बजट पेश कर चुके हैं। बजट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगी। ‘साधना समावेश’ यानी उपलब्धियों के जश्न को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा कुछ योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है और वह उनसे बात करेंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1