जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी लेकर आ रही है नया रोमांटिक ड्रामा

Junaid Khan

आमिर खान प्रोडक्शंस जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘मेरे रहो’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पुष्टि की है कि यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘मेरे रहो’ का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी आमिर खान और मंसूर खान ने मिलकर उठाई है। खास बात यह है कि दोनों निर्माता लगभग 17 साल बाद किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने 2008 में आई हिट फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ का निर्माण किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।

जुनैद खान का करियर सफर

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की यह तीसरी फिल्म होगी। उनकी पहली फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। इसके बाद उनकी फिल्म ‘लवयापा’ थिएटर में उतरी, लेकिन यह ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई। अब ‘मेरे रहो’ के साथ उनसे एक बार फिर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।साई पल्लवी इस वक्त बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वे जल्द ही नमित मल्होत्रा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे। ‘रामायण’ को दो भागों में सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा और यह आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

दर्शकों के लिए खास पेशकश

रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘मेरे रहो’ को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ चुकी है। जुनैद खान और साई पल्लवी की नई जोड़ी बड़े पर्दे पर कैसी जमेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं, आमिर और मंसूर खान की लंबे समय बाद हुई जोड़ी की वापसी फिल्म को और भी खास बना रही है। सई पल्लवी एक्सप्रेस है जो अपनी सिंपलीसिटी और सादगी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। और वह साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस है जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। अब एक बार फिर सई पल्लवी बॉलीवुड का रुख कर रही है और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म में नजर आएंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *