जमालपुर से हावड़ा अब सिर्फ 6.30 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों के सपने को दी उड़ान

Jamalpur Howrah Vande Bharat

New Delhi: जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज 16 अगस्त से पटरी पर दौड़ने लगी है। इस नई सेमी हाईस्पीड ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जबकि नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा। यह ट्रेन भागलपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ही विस्तार है, जिसे अब जमालपुर–हावड़ा रूट पर भी लगाया गया है। कुल 441 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी, जिससे यह इस रूट की अब तक की सबसे तेज ट्रेन बन गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी और केवल शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा।

टाइमिंग और ठहराव

जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22310/22309) जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी जबकि वापसी में यह सुबह 7:45 बजे हावड़ा से चलकर दोपहर 2:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन भागलपुर, बराहाट, मंदर हिल, हंसडीहा, नोनियाट, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन पर रुकती है।

कोच संयोजन और सुविधाएं

इस ट्रेन में कुल 8 कोच हैं, जिनमें एक एग्जिक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार शामिल हैं। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 590 है, जिनमें 44 यात्री एग्जिक्यूटिव चेयर कार और 546 यात्री चेयर कार में यात्रा कर सकेंगे।

टिकट बुकिंग और किराया

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यात्री IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे के PRS काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं। यात्रा के लिए चेयर कार का किराया ₹1290 और एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹2335 रखा गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई सेवा के शुरू होने से जमालपुर, भागलपुर और आसपास के यात्रियों को हावड़ा और कोलकाता तक तेज और आरामदायक रेल सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *