नागपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट से टकराई पक्षी

Nagpur Indigo

नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान 6E812 मंगलवार सुबह हादसे से बाल-बाल बच गया। उड़ान भरते ही विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद प्लेन अस्थिर हो गया और उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई। पायलट की तत्परता से विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 272 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।सुबह नागपुर से रवाना हुआ विमान यात्रियों से भरा हुआ था। टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान के सामने अचानक एक बड़ा पक्षी आ गया और प्लेन के अगले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि विमान कुछ समय के लिए हिलने लगा और अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। इस बीच यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत रहने की अपील की।

जांच में जुटे अधिकारी

नागपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ निदेशक आबिद रूही ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वजह से यह स्थिति बनी। निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान जारी किया जाएगा।विशेषज्ञों के अनुसार, उड़ानों के दौरान पक्षियों से टकराव यानी बर्ड स्ट्राइक कोई नई समस्या नहीं है। अक्सर टेकऑफ या लैंडिंग के समय इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार इससे इंजन और पंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

हाल ही में स्पाइसजेट फ्लाइट में भी दिखी तकनीकी खराबी

इससे पहले 1 सितंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG937 को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यह विमान पुणे से दिल्ली जा रहा था और उड़ान भरते ही समस्या आ गई। सुरक्षा कारणों से पायलटों ने विमान को वापस पुणे एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया। एयरलाइन ने बाद में बयान जारी कर स्पष्ट किया कि विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया और सभी यात्री सामान्य रूप से बाहर निकल आए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *