भारतीय वायुसेना 93वें स्थापना दिवस पर करेगी बड़े स्तर पर जश्न : हिंडन एयरबेस पर होगी वायुसेना की भव्य परेड

Indian Airforce

भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर, बुधवार को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस बार का मुख्य समारोह गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित होगा। खास बात यह है कि इस साल हवाई करतबों और फ्लाई पास्ट को छोड़ कर बाकी सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यानी वायुसेना के जवानों की भव्य परेड और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का विशेष भाषण समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। फ्लाई पास्ट की कमी से अलग अनुभव।पिछले वर्षों में वायुसेना दिवस समारोह में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के फ्लाई पास्ट ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी और दर्शकों का रोमांच भी बढ़ाया था। आसमान में विभिन्न फॉर्मेशन में उड़ते फाइटर जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमान लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। लेकिन इस बार हिंडन समारोह में यह दृश्य नहीं होगा।

ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को मिलेगा सम्मान

इस बार समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण वह वायुसैनिक होंगे जिन्होंने मई में ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जोरदार करारा जवाब दिया। सीमापार गए बिना ही दुश्मन के रनवे और एफ-16 जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों को तबाह किया गया था, जिससे पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत में ही रक्षात्मक स्थिति में आ गया। समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख उन सभी वायुसैनिकों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने पूरे वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मिग-21 इस बार शांत खड़ा रहेगा

आसमान में गरजने वाले मिग-21 बायसन इस बार केवल प्रदर्शन के लिए ही मैदान में होंगे। 62 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद यह विमान अब रिटायर हो चुका है। इसके बावजूद ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को चौंकाने वाले राफाल और सुखोई-30 जैसे आधुनिक विमानों को शो में प्रमुख आकर्षण के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।साल 2021 तक वायुसेना दिवस समारोह हमेशा हिंडन एयरबेस में ही आयोजित होता था। लेकिन इसके बाद इसे देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने की पहल की गई। 2022 में यह चंडीगढ़ में, 2023 में प्रयागराज और 2024 में चेन्नई में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य यह है कि सेना और अर्द्धसैनिक बलों के समारोह देशभर में हों ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे जुड़ सकें।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *