उत्तर बंगाल में लगातार बारिश से भारी तबाही, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

PM Modi 2025 09 06T085033.549

देशभर में मानसून का दौर जारी है। और जब से मानसून शुरू हुआ है तब से चारों तरफ भारी तबाही देखने को मिली है खासकर पहाड़ी राज्यों में। उत्तराखंड से लेकर हरिद्वार पंजाब बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने ऐसी तबाही मचाई की कई जनहानि हुई। लेकिन यह दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है हर कुछ समय पर किसी न किसी राज्य से बाहरी तबाही की खबरें सामने आती है।बता दे कि उत्तर बंगाल में रात भर हुई लगातार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। भारी वर्षा के कारण दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सियांग के पहाड़ी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम के इस कहर के चलते सभी प्रमुख पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं और यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

सड़क संपर्क टूटने से कई इलाकों का संचार प्रभावित

बंगाल और सिक्किम को जोड़ने वाली सड़कें भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। सिलीगुड़ी और मिरिक को जोड़ने वाले दुधिया में बालासन नदी पर स्थित लोहे का पुल भी ढह गया है, जिससे परिवहन और संचार व्यवस्था ठप हो गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि दार्जिलिंग में पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि उन्हें अत्यंत दुखद है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और भरोसा दिया कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में संचार और परिवहन बाधित हो गया है। अधिकारी ने मुख्य सचिव से संसाधनों को तुरंत जुटाने और राहत सामग्री जैसे भोजन, पानी, दवाइयां और अस्थायी आश्रयों की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

सांसद राजू बिस्ता ने बुनियादी ढांचे के नुकसान पर चिंता जताई

दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत हुई है, संपत्ति का नुकसान हुआ है और बुनियादी ढांचे को भी गंभीर क्षति पहुंची है। जैसे ही तबाही की खबर सामने आई सभी लोग हैं इसे लेकर चिंतित हो गए और जिसे जो बन पा रहा है वह कोशिश कर रहे हैं। कई लोग और नेताओं से जगह पर पहुंचकर हालात का जायज ले रहे हैं और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आपदा पर ट्वीट कर अपनी संवेदना जाता रहे हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *