जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले अधिक मात्रा में महिलाओं ने दिया वोट

rubina francis 2024 10 05T094515.931

विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। ये महिलाएं घर-गृहस्थी की चिंता और अपने बच्चों को छोड़कर लोकतंत्र के महापर्व को निर्विघ्न संपन्न कराने की जिम्मेदारी के साथ घर से निकलीं हैं।

महिलाओं में दिख रहा गजब का उत्साह
लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दो घंटों में जिले में 14.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जो अगले दो घंटे में 11 बजे तक बढ़ कर 33.84 प्रतिशत हो गया। महिला मतदाताओं ने भी मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाया। 11 बजे तक जिला में कुल 143064 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 49.83 प्रतिशत थी।

अवसर मिले तो कोई भी काम कर लेंगी महिलाएं: पिंकी

मेरी ड्यूटी पिंक बूथ में लगाई गई है, मैं काफी उत्साहित हूं कि इतने बड़ स्तर पर होनी वाली मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में मैं भी अपनी भूमिका निभा रही हूं। मेरा मानना है महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर सकती हैं, बस आवश्यकता है तो उनको अवसर प्रदान करने की। मैंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भी बूथ के कार्यभार को संभाला था।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं: कुमारी मुस्कान
नवरात्र महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है, और नवरात्र में उपवास रखते हुए मतदान केंद्रों पर महिलाएं कार्यभार को संभाल रही हैं। यह महिलाओं की कार्य क्षमता को प्रदर्शित करता है। आज के समय में महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, बल्कि कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और परचम लहरा रही हैंl

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *