दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी, हिमालयी राज्यों में झमाझम बरसात की संभावना

heavy rainfall

New Delhi: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में 14 सितंबर, हिमाचल प्रदेश में 13-14 सितंबर और उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी भारत में भी आगामी सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सिक्किम के लिए बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अगले 24 घंटे में वहां बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बरसात का दौर

आईएमडी के अनुसार, 10 से 16 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 15 सितंबर तक बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश होगी। 11 सितंबर को झारखंड और 12 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 12 से 16 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से उमस भरी गर्मी बढ़ी है। यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मौसम स्थिर रहेगा। दूसरी ओर, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हाल की भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। पंजाब के सभी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *