New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी का एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, 10 सितंबर 2025 की शाम कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल आईएनसी बिहार से प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसके बाद इसे लेकर हंगामा मच गया।
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप
बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने इस वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि को अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि पीएम मोदी अपनी मां को सपने में देखते हैं, जहां उनकी मां उन्हें बिहार चुनाव को लेकर फटकार लगाती हैं। गुप्ता ने इसे कानून और सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस पर सुनियोजित साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी ऐसी अभद्र टिप्पणियां की गई थीं।
पुलिस ने दर्ज किया केस, शुरू हुई जांच
दिल्ली पुलिस ने गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) समेत आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी डिजिटल सुबूत सुरक्षित कर लिए हैं और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने लगाए आरोपों को खारिज
कांग्रेस ने इस पूरे मामले में अपना बचाव करते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि यदि कोई मां अपने बेटे को सही रास्ता दिखाने की सीख दे रही है, तो इसमें अपमान कहां है। उन्होंने साफ कहा कि यह न तो मां के प्रति और न ही बेटे के प्रति किसी तरह का अपमान है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
