झमाझम बारिश की दस्तक: यूपी के 39 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं का भी खतरा

Heavy Rain Alert

New Delhi: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 जून से 22 जून तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बौछारों के आसार हैं।

भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 19 जून को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर और पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बांदा, जौनपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जैसे जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी लखनऊ समेत मध्य और पश्चिमी जिलों में भी असर

लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा जैसे जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है।

तापमान में भी दर्ज की जाएगी गिरावट

आने वाले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मानसून की सक्रियता और आगे बढ़ने के संकेत

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी दो-तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 19 से 22 जून के दौरान राज्य में व्यापक स्तर पर बारिश और गरज-चमक की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *