दिल्ली में तेज हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से इस बारे में रेड अलर्ट जारी किया गया था। नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। बिजली कड़की। देर तक हुई बारिश के कारण सेवेर कई जगहों पर जल भराव की स्थिति रही। दिल्ली एयरपोर्ट के पास के इलाकों में भी सड़कों पर पानी बह रहा है। दिल्ली में विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं हीट इंडेक्स 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 को हल्की बारिश व तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इस कारण शनिवार को तापमान 37-38 डिग्री के बीच बना रहेगा। 25 व 26 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 27 व 28 को हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 29 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में ज्यादा उछाल की संभावना नहीं है। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढऩे की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज हुआ। आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही.
इन जगहों पर हुआ बारिश का अलर्ट
रविवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, तिरुप्पुर, कोयम्बटूर और नीलगिरी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। दूसरी ओर, शनिवार-रविवार मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के चलते दिल्ली, फरीदाबाद-नोएडा, गाजियाबाद में भी जलभराव की समस्या बनी। वसंत कुंज, आईटीओ, मिंटो ब्रिज, कनॉट प्लेस और हुमायूं रोड जैसे स्थान जलमग्न हो गए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1