सुबह इस्तीफ़ा, और शाम सैनी के शपथ ग्रहण के साथ बीता हरियाणा का दिन

नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली.आज का पूरा दिन हरियाणा के लिए सियासी उठा-पटक कर देने वाला रहा। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम शपथ ग्रहण किया और इसके साथ ही वें हरियाणा के नये मुख्यमन्त्री बन गए हैं। नायब सिंह सैनी का ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग में काफी प्रभाव है। वो कुरुक्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। ऐसे में आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का काफ़ी करीबी माना जाता है।

नयाब सिंह सैनी का राजनीतिक जीवन-

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BJP के सांसद हैं।पिछले साल अक्टूबर में उन्हें बीजेपी राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया था साथ ही साथ बताते चले कि वे RSS से भी काफ़ी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। नायब सिंह सैनी की राजनीतिक जीवन की शुरुआत की बात करे तो उन्होंने साल 1996 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी संगठन में जुड़ने के साथ की थी।साल 2000 तक उन्होंने यहां कामकाज किया।संगठन में वह अलग-अलग पदों पर रहे।अलग अलग पदों की बात करे तो साल 2002 में उनको अंबाला में युवा विंग का जिला महासचिव बनाया गया था, इसके बाद साल 2005 में वो अंबाला में जिला अध्यक्ष बने। इसके 4 साल बाद ही साल 2009 में वो हरियाणा में बीजेपी किसान मोर्चा के राज्य महासचिव बनाए गए और फिर सैनी जी को साल 2012 में प्रमोशन मिला और इसके बाद नायब सिंह सैनी को अंबाला बीजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया।

साल 2014 में विधायक बनने का सफ़र शुरू-

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर में एक बड़ा बदलाव तब हुआ, जब उन्हें साल 2014 में पहली बार जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बनाया गया। बता दें कि बीजेपी ने उनको टिकट दिया और वे पार्टी के विश्वास पर खड़े भी उतरे। साल 2016 में उनको हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया, इसके साथ ही वे खान और भू-विज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी रहे। वही साल 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे, वहीं निर्मल सिंह को सिर्फ 3 लाख 84 हजार 591 वोट हासिल हुए थे।

राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ-

बता दें कि पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर के इस्तीफ़ा के बाद राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को नये सीएम के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सैनी के अलावा कंवरपाल गुज्जर और मूलचंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। आपको जानकारी दे दें कि पिछली सरकार में, कंवरपाल मनोहर-शिक्षा मंत्री थे, जबकि मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। साथ ही रणजीत सिंह, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Muskan Sahu e1710225732935 Ms. Muskan Sahu,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *