गुरुग्राम में AQI खराब श्रेणी में , वर्क फ्रॉम होम करने की अपील

AQI

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और बिगड़ती AQI को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 22 दिसंबर को गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए सभी निजी कार्यालयों से अगले आदेश तक वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था लागू करने की अपील की है।

खुले में आग जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

आग जलाने पर लगा रोक

नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में खुले में आग जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. दिसंबर में कई मामलों में सुरक्षाकर्मियों को ठंड से बचने के लिए खुले में आग जलाते पाया गया था. MCG अधिकारियों ने बताया कि कचरा, लकड़ी, सूखी पत्तियां या अन्य सामग्री जलाने से हवा में पार्टिकुलेट मैटर बढ़ता है, जिससे AQI तेजी से खराब होता है.

325 दर्ज किया गया AQI

बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI
सोमवार सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर ऐप’ के मुताबिक गुरुग्राम का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 325 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं दिल्ली का AQI 366 रिकॉर्ड किया गया, जो स्थिति की गंभीरता को साफ दिखाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर की हवा लंबे समय तक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए।

नगर निगम का आरोप

नगर निगम के अनुसार, खुले में आग जलाने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों पर गंभीर असर पड़ता है. MCG आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह कदम जनहित में उठाया गया है और हवा की गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब सभी नागरिक और संस्थान मिलकर जिम्मेदारी निभाएं. प्रशासन ने साफ कहा है कि GRAP-IV के दौरान नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई हो सकती है.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *