महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

Tejashwi Yadav 2

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान महागठबंधन के सभी दलों के नेता मौजूद रहे। महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘तेजस्वी प्रण’ दिया है। घोषणापत्र पेश करते हुए महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बीजेपी और एनडीए को जमकर घेरा। हालांकि तेजस्वी यादव के निशाने पर ज्यादातर बीजेपी रही।

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर बोला हमला

महागठबंधन के ‘तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र के जारी होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के नाम पर भ्रामक घोषणाएं कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने 15 साल तक राज्य की सत्ता में रहकर बिहार को लूटा और युवाओं के हित में कोई काम नहीं किया। नीतीश ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि आप किसी भ्रम में न रहें। हमारी सरकार ने आपके लिए जो काम किए हैं, उन्हें याद रखिए। आगे भी काम हम ही करेंगे। हम जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं।”

‘तेजस्वी प्रण’ हुआ जारी

दरअसल, मंगलवार को महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी किया, जिसे ‘तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के पवन खेड़ा, वीआईपी के मुकेश सहनी और माले के दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने कहा, “यह दलों और दिलों का प्रण है। एक-एक घोषणा दिल से लिया गया प्रण है। जरूरत पड़ी तो हम प्राण झोंककर भी इन्हें पूरा करेंगे।”

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने देखा है कि बिहार में पहली बार केंद्रीय बलों की 1,500 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। हमें यह भी पता है कि दो-तीन दिन पहले क्या निर्देश दिए गए थे। मैं संविधान की शपथ लेने वाले सभी अधिकारियों से विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि किसी के गलत आदेशों का पालन न करें, तानाशाही न करें, बेईमानी न करें और वोट न चुराएं। इस बार बिहार की जनता, महागठबंधन में हम सभी, सतर्क है। जनता उनकी छल-कपट और तानाशाही की नीति को सफल नहीं होने देगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *