New Delhi: मुंबई के अटल सेतु पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी दी। अटल सेतु, जिसे पहले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) कहा जाता था, देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। यह पुल न केवल मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है बल्कि यातायात और परिवहन के लिहाज से भी बेहद अहम साबित हो रहा है।
किन गाड़ियों को मिलेगी राहत
शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन में बताया कि टोल से छूट सिर्फ इलेक्ट्रिक चार-पहिया गाड़ियों और इलेक्ट्रिक बसों पर लागू होगी। इसमें राज्य परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ निजी ऑपरेटरों द्वारा चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
पुराने नियम में बदलाव
यह निर्णय महाराष्ट्र मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट, 1958 के तहत लिया गया है। इससे पहले 31 जनवरी 2024 को जारी नोटिफिकेशन में अटल सेतु से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर टोल टैक्स अनिवार्य किया गया था। अब इस नियम में संशोधन करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट प्रदान की गई है।
मई में हुआ फैसला, अब लागू
दरअसल, राज्य सरकार ने इस साल मई में ही सार्वजनिक हित में इलेक्ट्रिक कारों और बसों को टोल से राहत देने का निर्णय लिया था। अब गुरुवार को जारी आदेश के बाद यह नियम शिवाजी नगर और गावन टोल प्लाजा पर लागू कर दिया गया है। जनवरी 2024 में उद्घाटन के बाद से 21.8 किलोमीटर लंबा यह सी-ब्रिज यात्री और मालवाहक ट्रैफिक के लिए अहम कड़ी बन चुका है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
