शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में लीक हुआ गैस, भगदड़ में कई लोग हुए घायल

Shahjahanpur

यूपी के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की ओटी में केमिकल गिरने के बाद गैस फैलने से भगदड़ मच गई। मरीज और तीमारदार सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक गंभीर मरीज के मरने की बात सामने आई थी, लेकिन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किसी की मौत की बात से इनकार कर दिया है।

एक मरीज की हुई मौत

यूपी के शाहजहांपुर जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को गैस लीक होने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। चश्मदीदों का दावा है कि इस घटना में एक मरीज की मौत और कई अन्य ज़ख्मी हो गए। हालांकि प्रशासन ने किसी के भी हताहत होने से इनकार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज शाम करीब पांच बजे गैस लीक होने की अफवाह फैल गयी जिससे घबराये मरीजों और उनके तीमारदारों में अस्पताल से बाहर निकलने की होड़ मच गयी और इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी तथा कई मरीज चोटिल भी हुए हैं।

अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति

गंभीर हालत के मरीज समेत तीमारदार बाहर की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस बल, अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर आ गए। अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियत्रंण में है। किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

धर्मेंद्र प्रताप सिंह कि प्रतिक्रिया

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में जो संयंत्र लगे होते हैं, उन्हें चलाने के लिए फॉर्मलीन का प्रयोग किया जाता है और ऐसा लगता है कि वही फॉर्मलीन गैस किन्हीं कारणों से फैल गई जिसके चलते अफरा तफरी तथा भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया, “सूचना पर तत्काल ही हमारी अग्निशमन टीम तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।”

घटना की कराई जा रही है जांच

डीएम ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है और अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, मेडिकल कॉलेज परिसर में हालात सामान्य हैं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया

जिला अग्निशमन अधिकारी डॉ बी एन पटेल ने बताया कि उन्होंने सूचना पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियों भेजीं, लेकिन मेडिकल कॉलेज जाकर पता चला कि ऑक्सीजन का रिसाव नहीं हो रहा है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *