शाहजहां और मुमताज के सालाना उर्स पर 15 और 16 जनवरी को दोपहर दो बजे बाद और 17 को सुबह से शाम तक ताजहल में सैलानियों को प्रवेश नि:शुल्क मिलेगा। इस संबंध में सोमवार को समन्वय बैठक की गई। बैठक में चादरपोशी के लिए जाने वाली चादरों, पर्यटकों एवं जायरीनों के सकुशल ताजमहल में प्रवेश कराए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि उर्स के पहले दिन 15 जनवरी को आम पर्यटकों के लिए दोपहर दो बजे से ताजमहल नि:शुल्क रहेगा। उर्स के दूसरे दिन 16 जनवरी को जुमे की नमाज के कारण प्रथम शिफ्ट में सिर्फ नमाजी प्रवेश करेंगे।
उर्स में खुलती है कब्र
यह कब्रें केवल उर्स में ही खुलती हैं। उर्स के पहले व दूसरे दिन दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक और तीसरे दिन सुबह स्मारक खुलने से बंंद होने तक पर्यटकों व जायरीनों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। शाहजहां का उर्स इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के रजब माह में मनाया जाता है। इस बार 15 से 17 जनवरी तक शाहजहां का उर्स मनाया जाएगा।
नमाज के लिए मिलेगा इजाज़त
ताजमहल, शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहता है। उर्स में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी लागू नहीं होगी। दाेपहर 12:30 बजे से स्थानीय नमाजियों को नमाज के लिए प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर दो बजे से जायरीनों व पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा।
ताजमहल में होता था मुशायरा
शाहजहां उर्स के दौरान ताजमहल सुरों की महफिल से रात में रोशन होता था। इसके संगमरमरी चबूतरे पर मुशायरा होता था। एक दौर ऐसा था जब रात में मकबरे के संगमरमरी चबूतरे पर मीनारों के साए में सुरों की महफिल सजती थी। मुमताज और शाहजहां की कब्र के सामने रातभर कव्वालियां गूंजती थीं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1