New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर बड़ी सफलता साबित हुआ और असम की इस धरती पर जन्माष्टमी के दिन आना उनके लिए विशेष अनुभव है।
कांग्रेस पर निशाना और भावुक पल
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भूपेन हजारिका को भारत रत्न सम्मान दिया गया, तब कांग्रेस अध्यक्ष ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि असम का गौरव और भारत का महान सपूत अपमान का पात्र नहीं हो सकता। इसी दौरान एक बच्चा प्रधानमंत्री की मां की तस्वीर लेकर पहुंचा, जिसे देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए।
1962 के युद्ध और भूपेन दा का योगदान
प्रधानमंत्री मोदी ने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पंडित नेहरू के बयान से उत्तर पूर्व के लोगों के घाव आज भी हरे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका ने अपने गीतों से राष्ट्र को उस समय नई ऊर्जा और साहस दिया। यही भावना हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिली, जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में नॉर्थ ईस्ट की भूमिका बेहद अहम है। हाल ही में 6,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार असम को कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि 21वीं सदी का अगला चरण ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट का होगा और भारत के विकास में यह क्षेत्र निर्णायक योगदान देगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
