ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक को रविवार सुबह भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि उनकी उम्र 78 है। वर्षीय पटनायक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम रात में ही उनके निवास नवीन निवास पहुंची और प्रारंभिक जांच की। मगर जब स्वास्थ्य में खास सुधार नहीं हुआ तो रविवार सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मेडिकल बुलेटिन का इंतजार
अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद बीजद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि अभी तक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। और उनकी हालत में सुधार है या उनकी स्थिति वैसी ही है इसकी खबर भी ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है।गौरतलब है कि हाल ही में पटनायक ने मुंबई में सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी कराई थी। वे 20 जून को मुंबई रवाना हुए थे और 22 जून को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और 12 जुलाई को वे भुवनेश्वर लौट आए थे। सर्जरी के बाद से ही वे डॉक्टरों की सलाह पर स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।
नवीन पटनायक का राजनीतिक सफर
आपको बता दे की नवीन पटनायक का जन्म 16 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लेखक दोनों है। जिन्होंने 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका 24 साल का कार्यकाल सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद किसी भी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल है।2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल सत्ता से बाहर हो गया क्योंकि पार्टी ओडिशा विधानसभा में 51 सीटें जीतने में कामयाब रही , जिससे ओडिशा में पटनायक का 24 साल का शासन समाप्त हो गया। पटनायक खुद कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से 16,344 मतों से हार गए, जो उनकी पहली चुनावी हार थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1