झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत गंभीर, अस्पताल में जांच जारी

Shibu Soren

81 साल के शिबू सोरेन का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था कि उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था। हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जांच की जा रही है।

38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का किया नेतृत्व

शिबू सोरेन ने 38 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया है और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है। इस बीच, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

शिबू सोरेन वेंटिलेटर पर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वे एक महीने से ज्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हेमंत सोरेन ने दिया था पिता के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट

दो दिन पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि पिता की हालत फिलहाल स्थिर बना हुआ है। उनके अनुसार डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया कि वह कब तक पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। मालूम हो बीते करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दिल्ली में रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *