जयपुर के स्कूल में छात्रा की मौत के बाद CBSE की बड़ी करवाई, स्कूल की सीनियर सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता हुई रद्द

Jaipur School

राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा अमायरा की मौत के मामले में के CBSE ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने स्कूल की सीनियर सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। CBSE द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में स्कूल प्रशासन की ऐसी गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं, जिन्हें इस दुखद हादसे का मुख्य कारण माना गया है।

छात्र सुरक्षा की व्यवस्थाएं बेहद कमजोर

CBSE की जांच में सामने आया कि स्कूल परिसर में छात्र सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाएं बेहद कमजोर थीं। CCTV कैमरों की संख्या और कवरेज अपर्याप्त पाई गई, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं थी। ऊंची मंजिलों पर सेफ्टी नेट या मजबूत रेलिंग जैसी आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। इसके अलावा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काउंसलिंग सिस्टम भी प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहा था। एंटी-बुलिंग, POCSO और चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटियां केवल औपचारिक रूप से गठित थीं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता नहीं दिखी।

जांच में पाई गई ये चीजें

जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल का काउंसलिंग सिस्टम पूरी तरह प्रभावी नहीं था। यदि स्कूल में योग्य काउंसलर और सक्रिय निगरानी होती, तो छात्रा की मानसिक स्थिति को समय रहते समझा जा सकता था। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि स्कूल ने एफिलिएशन बायलॉज के क्लॉज 2.4, 4.7.6 और 4.7.10 का उल्लंघन किया है। 20 नवंबर को जारी कारण बताओ नोटिस पर स्कूल द्वारा दिया गया जवाब भी बोर्ड को संतोषजनक नहीं लगा।

1 साल तक मान्यता के लिए आवेदन रद्द

स्कूल अब कम से कम एक साल तक सेकेंडरी लेवल की मान्यता के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा । सीनियर सेकेंडरी स्तर की बहाली के लिए तो उसे कम से कम दो साल का लंबा इंतजार करना होगा। वहीं, कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के भाग्य का फैसला अब राजस्थान सरकार का शिक्षा विभाग करेगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *