वाराणसी में कोहरे के कारण कई उड़ाने रद्द, यात्री हुए परेशान

Fog

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को मौसम और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार को नौ उड़ानें रद्द रहीं। 62 उड़ानें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। ऐसा इस सीजन में पहली बार हुआ। ठंड में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान को रद्द कर दिया गया।

ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात और कानपुर नगर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यही स्थिति आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, बरेली और पीलीभीत में रहेगी. इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वाराणसी और सुल्तानपुर समेत 10 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी दी गई है.

एयरपोर्ट पर यात्रियों का बढ़ा तनाव

लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने होटल, भोजन और ठहरने की व्यवस्था को लेकर एयरलाइंस स्टाफ से सवाल-जवाब किए, जिससे कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल स्थित एयर इंडिया चेक-इन काउंटर का एक वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। एक महिला यात्री यह कहती सुनाई दे रही है कि लगातार चार दिनों से उनकी उड़ानें रद्द हो रही हैं और उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल पा रहा है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *