देश भर में मानसून का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बारिश आपदा बान टूट पड़ी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों पर बारिश अपना कहर बरसा रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार लैंडस्लाइड के कारण कई लोगों ने अपने जान गवा दिए तो वही आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। अब इस बीच भारी बारिश के कारण पंजाब आपदा का सामना कर रहा है। पंजाब में बाढ़ ने ऐसा कहर बरसाया है कि सभी लोग सड़कों पर आ गए हैं।पंजाब में इस साल मॉनसून की भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। कई इलाकों में नदियों का पानी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेत डूब गए, घरों को नुकसान पहुंचा और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरें और वीडियो इस तबाही की भयावहता को साफ दिखा रहे हैं।इसी मुश्किल दौर में पंजाबी सिनेमा और संगीत जगत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की कि वे बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता करें। दिलजीत ने कहा कि वह और उनकी टीम लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और तब तक लोगों का साथ नहीं छोड़ेंगे, जब तक उनकी जिंदगी पटरी पर वापस नहीं लौट आती।
दिलजीत दोसांझ ने शेयर की भावुक संदेश
पंजाब में बाढ़ के कारण जो स्थिति बनी है उसके बाद सभी पंजाब के लाल अपनी धरती के सेवा में उत्तर पड़े हैं। जिन से जितना बन पा रहा है वह पंजाब के लोगों के लिए कर रहे हैं। पंजाब में जो आपदा आया है उसे लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख शेयर कर उनसे हिम्मत रखने की अपील की।दिलजीत ने खासतौर पर हिंदी में संदेश साझा करते हुए कहा कि पंजाब की धरती इस वक्त गहरे संकट से गुजर रही है। बाढ़ की वजह से गांवों के घर उजड़ गए हैं, किसानों की मेहनत डूब गई है और पशुधन का भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि पंजाब घायल जरूर है, लेकिन हारा नहीं है।वीडियो में दिलजीत ने उन स्थानीय संगठनों, मीडिया और युवा स्वयंसेवकों की भी प्रशंसा की, जो दिन-रात राहत सामग्री और मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम ने कई कॉरपोरेट समूहों से संपर्क साधा है और वे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
दस गांवों की जिम्मेदारी
अपने सांझ फाउंडेशन के जरिए दिलजीत ने अमृतसर और गुरदासपुर जिलों के दस बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लिया है। उनका उद्देश्य है कि वहां न केवल तत्काल राहत पहुंचाई जाए, बल्कि पुनर्वास का काम भी तेजी से हो सके।दिलजीत के इस कदम की देशभर में सराहना हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारे जैसे शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया है।दिलजीत ने अपने संदेश में भरोसा जताया कि पंजाब एक बार फिर इस आपदा से उबर जाएगा। उन्होंने सभी से प्रार्थना की कि एकजुट होकर इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आएं, ताकि प्रभावित लोगों का जीवन फिर से नई शुरुआत कर सके।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1