वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 2026-2027 का बजट, जानिए पूरी खबर

Nirmala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है. नए बजट में सरकार ने एक ओर जहां कुछ जरूरी वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता कर आम जनता को राहत देने की कोशिश की है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में कर बढ़ाकर राजस्व जुटाने पर भी जोर दिया है. खासतौर पर स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के संकेत इस बजट में साफ नजर आते हैं. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि देश में बायो-फार्मा सेक्टर को मजबूती देने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी.

क्या हुआ महंगा ?

स्टॉक ऑप्शंस और फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर Securities Transaction Tax (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है. अगर कोई व्यक्ति इनकम टैक्स में गलत जानकारी देता है, तो उस पर 100% तक पेनल्टी लग सकती है. शराब पर कर बढ़ने से इसकी कीमतें बढ़ेंगी. स्क्रैप और खनिज पर शुल्क बढ़ाया गया है, जिससे उद्योगों की लागत बढ़ सकती है.
फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग पर कर भार बढ़ने से शेयर बाजार में सक्रिय निवेशकों को झटका लग सकता है. चल संपत्तियों की जानकारी नहीं देने पर भी अब पेनल्टी लगेगी. महंगी घड़ियां जैसे लग्जरी प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ाया गया है

ये सब चीजें अब मिलेगी सस्ती

सरकार ने बजट में मेक-इन-इंडिया को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम एलान किए हैं। इसके चलते भारत में तैयार होने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती हुई हैं. खेल-कूद के सामान पर कर में राहत दी गई है, जिससे ये सस्ते होंगे. बायोगैस, सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए इसकी कीमत घटाई गई है. माइक्रोवेव, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते होंगे. जूते और लेदर से बने उत्पादों की कीमतों में भी कमी आएगी. विदेश यात्रा भी पहले की तुलना में सस्ती होगी.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *