स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्जरी स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में एक बार में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्विट्जरलैंड की पुलिस ने कहा कि विस्फोट किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस व रेस्क्यू दल के कर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है।
रात में हुआ विस्फोट
पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट लोकल समय के मुताबिक रात 1:30 बजे हुआ। धमाका कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां न्यू ईयर ईव का जश्न चल रहा था। विस्फोट के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विस्फोट के वजहों की जांच की जा रही है।
कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद
मौके पर पुलिस के साथ–साथ कई एंबुलेंस भी मौजूद हैं. विस्फोट किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. पुलिस ने सुरक्षा कारणों के कारण पूरे इलाके को घेर लिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कई लोग मारे गए हैं. हालांकि अब तक मौत का कोई सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अपुष्ट वीडियो फुटेज में उस बार में आग लगी हुई दिखाई दे रही है जहां नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जा रहा था। स्विस न्यूज आउटलेट ब्लिक ने बताया कि आग लगने का कारण एक म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान आतिशबाजी हो सकती है, हालांकि, पुलिस ने कहा कि कारण अज्ञात है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1