शनिवार को देश के 47 शहरों में एक साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित किया और 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को सरकार की निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अब देश में सरकारी नौकरियां सिफारिश और रिश्वत के बिना, केवल प्रतिभा के बल पर मिल रही हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरुआत से ही यह लक्ष्य तय किया है कि योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत रोजगार मिले। उन्होंने दोहराया कि सरकार का मंत्र है—”बिना पर्ची, बिना खर्ची”। उनका कहना था कि रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी विभागों में नौकरियां मिली हैं और वे आज राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बन चुके हैं।
युवा है तो देश का विकाश है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन युवाओं को आज नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, वे आने वाले समय में देश की तरक्की की गति को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि ये युवा किसी न किसी अहम जिम्मेदारी के साथ जुड़ेंगे,कोई देश की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगा तो कोई वित्तीय समावेशन और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि ये सभी युवा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करेंगे।प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि चाहे कोई भी विभाग हो, सभी का उद्देश्य एक ही होना चाहिए राष्ट्र सेवा। उन्होंने नियुक्त होने वाले युवाओं से कहा कि वे देश की सेवा को अपना प्रथम धर्म मानें। पीएम मोदी ने कहा, आप सब अलग-अलग विभागों में जरूर काम करेंगे, लेकिन आपका लक्ष्य और पहचान एक है भारत माता की सेवा।
सरकारी नौकरी अब काबिलियत का सम्मान
पीएम मोदी ने रोजगार मेला अभियान को युवाओं के लिए एक नई उम्मीद बताया और कहा कि इस पहल से यह विश्वास बढ़ा है कि अब सरकारी नौकरियां केवल प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार मुक्त और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था का प्रतीक बन चुका है, जिससे युवाओं में पारदर्शिता को लेकर विश्वास बढ़ा है।रोजगार मेला केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद युवाओं को तेज और साफ-सुथरे तरीके से रोजगार प्रदान करना है। इसके तहत अब तक लाखों उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरियां दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के भविष्य को दिशा देने का काम कर रही है और यह विश्वास जगा रही है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1