जापान में महसूस हुए भूकंप के झटके, कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake 4

जापान के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक,सोमवार को समुद्र तट के पास 7.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद जापान के पूर्वी तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप लोकल टाइम के हिसाब से रात 11.15 बजे देश के उत्तरी तट से करीब 44 मील दूर और करीब 33 मील की गहराई पर आया था।

जुलाई में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके

इससे पहले, इस साल जुलाई में, दक्षिण-पश्चिमी जापान के एक दूर के द्वीप पर 5.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र कागोशिमा में टोकारा द्वीप श्रृंखला के तट पर था, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

भूकंप का मुख्य केंद्र

भूकंप का केंद्र मुख्य होंशू द्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित आओमोरी प्रान्त के पूर्व में और होक्काइडो द्वीप के दक्षिण में था। सूनामी की 40 सेंटीमीटर ऊंची लहरें होक्काइडो प्रांत के उरकावा कस्बे और आओमोरी प्रांत के मुत्सु ओगावारा बंदरगाह पर पहुंचीं।

जापान में आते है ज्यादा भूकंप

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *