New Delhi: स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई तेज़ बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी बदलते मौसम का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार शाम को दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 25°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री कम रहा।
रविवार को भी बादल रहेंगे मेहरबान
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को राजधानी समेत एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में बादल बने रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक वातावरण में नमी अधिक बनी रहेगी, जिससे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के अवसर बने हुए हैं।
नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश की संभावना
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी रविवार को बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा व गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31-32°C और न्यूनतम तापमान 26-27°C तक रहने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम व फरीदाबाद में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा और तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।
निचले क्षेत्रों में जलभराव की चेतावनी
बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ऐसे में यातायात पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
